महिला हेल्प डेस्क से साइबर डेस्क तक अभिलेख खंगाले, फरियादियों की शिकायतें तुरंत निपटाने के निर्देश।
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो)मऊदरवाजा थाना परिसर में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गिरीश कुमार सिंह ने थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।
एएसपी ने थाना कार्यालय के सभी अभिलेखों, अपराध और बीट सूचना रजिस्टर को बारीकी से देखा। मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार के निर्देश दिए।
कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली जांची गई, साथ ही साइबर अपराधों की शिकायतों के निपटारे की प्रगति भी जानी गई। एंटी रोमियो टीम को स्कूल, कॉलेज और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
गिरीश कुमार सिंह ने जनसुनवाई पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और उसका समय पर निपटारा हो, ताकि कोई पीड़ित निराश न लौटे।
एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने सबसे ज्यादा जोर जनसुनवाई पर दिया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। कोई भी पीड़ित थाने से निराश होकर न लौटे। जनहित और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के सख्त निर्देश दिए।
इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार,, बजरिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह, , हेo काo अतुल कुमार, रिजवान अहमद, हेo काo सरताज,HM महेंद्र सिंह,का0 सूरज,का0 ,अमरजीत,का0 गौरव,का0 अखिलेश,,क0 अ0 शैलेश वर्मा,का0 अभिषेक,म0 का0 -वर्षा रानी,म0 का0 राजकुमारी,म0 हे oकाo मंजू कुमारी, म0काo रचना, म0काo दीप्ति, हेoकाo लाल सिंह, काo नितिन ,काo अमन, काo पुष्पेंद्र,सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
