BREAKING

सपा पूर्व विधायक के बेटे लोगों के बीच पहुंचे,2027 चुनाव की चर्चाएं तेज, बोले- दुआएं और आशीर्वाद लेने आया हूं

Farrukhabad Bulletin
सपा पूर्व विधायक के बेटे लोगों के बीच पहुंचे,2027 चुनाव की चर्चाएं तेज, बोले- दुआएं और आशीर्वाद लेने आया हूं
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो चीफ) शहर में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। शनिवार दोपहर सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के बेटे अविनाश सिंह उर्फ विक्की लोगों के बीच पहुंचे। वह सदर विधानसभा के दाऊद खां मोहल्ले में सगीर खां के घर गए।

उनके पहुंचने से 2027 चुनाव की चर्चाएं तेज हो गईं। इस पर अविनाश उर्फ विक्की ने कहा कि वह अपने लोगों से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं।
सपा पूर्व विधायक विजय सिंह फर्रुखाबाद सदर से 2002, 2007 और 2012 में विधायक रहे। 2017 में उन्हें हार मिली। अब उनके बेटे अविनाश उर्फ विक्की के 2027 चुनाव में उतरने की चर्चा है। वह हाल ही में लोगों से मिल रहे हैं।
विक्की ने कहा, "यह मेरा शहर और घर है। मेरे माता-पिता को यहां के लोगों का आशीर्वाद मिलता आया है। मैं आज सभी से दुआएं और आशीर्वाद लेने आया हूं।" उन्होंने सभासद गुलाम रसूल, सगीर खां, हाजी हाफिज हारून और हाजी पर्रन खां से मुलाकात की।उन्होंने मार्च माह में आवास प्रवेश विस्फोट कभी जिक्र किया और कहा यह भगवान की कृपा है सभी का आशीर्वाद है कि हम लोग जीवित हैं। अब स्वस्थ होकर लोगों से मिलने आए हैं आशीर्वाद लेने आए हैं। जो मेरे पिताजी करते थे मैं वही कर रहा हूं। विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव ही चुनाव है। उन्होंने कहा हम लोग 5 वर्ष तक चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने शहर की दुर्दशा को लेकर भी कहा कि आप लोग देख ही रहे हैं कि शहर की क्या स्थिति है। जनता अपने आप चूज करती है 2 वर्ष पहले नगर पालिका के चुनाव में जनता ने हमको खूब प्यार दिया। हम चुनाव भी जीत गए थे सभी की जानकारी में बच्चा-बच्चा जानता है। अभी तो सभी की दुआएं और आशीर्वाद लेने के लिए निकले हैं। बाकी यहां के जो लोग चाहेंगे वैसा ही करेंगे। उन्होंने कहा हम लोग समाजवादी हैं अखिलेश यादव के झंडे में हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हमारी मदद भी बहुत की बहुत ही स्नेह रहा बीते 6 महीना में उन्होंने हमारे स्वास्थ्य तक का ध्यान रखा। जो जो हमारे साथ गलत हुआ इसका संज्ञान लिया और जिससे बात कर सकते थेइस मौके पर हाजी अहमद अंसारी, महमूद मास्टर, हाजी बाकर अली, हाज़ी मलीक ,दीपक तिवारी, ताहिर खां बज्जू, मोज्जम नवाब, असलम नवाब, रोहित सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!