BREAKING

फर्रुखाबाद में पिछले 48 घंटे से लगातार वर्षा होने से किसानो की फसलों को भारी नुकसान

Farrukhabad Bulletin

रेहान खान( ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद )

फर्रुखाबाद।
जिले में पिछले 40 घंटे से लगातार हो रही वर्षा के दौरान किसानो की फसलों भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया।इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मेंसामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फर्रुखाबाद जिले में आज शनिवार को 196.06 मिलीमीटर औसतनवर्षा रिकार्ड की गई। जिले की सदर तहसील क्षेत्र में 197. 70 मिलीमीटर, कायमगंज में सर्वाधिक 210 मिली मीटर एवं अमृतपुर में 180, 50 मिलीमीटर औसतन वर्षा रिकार्ड की गई। कायमगंज में भारी वर्षा के दौरान कई मार्ग जानमग्न हो गए

सूत्रों के अनुसार जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा में किसानो के खेतों में पानी भरने से खड़ी धान की फसल तेज हवाओं के चलने से गिर गई वहीं बाजार जुनरी आदि की फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। वर्षा के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने से सामान्य लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ और सड़कों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक  के अनुसार जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी विद्यालय रेनी डे के रूप में बंद रहे। इधर उत्तर मध्य रेलवे नीम करोरी स्टेशनसमीप वर्ती मोहम्मदाबाद रोहिल्ला अंदर रेलवे अन्डरपास में  एव मुराहस कन्हैया फर्रुखाबाद रेलवे अंडरपास में जल भराव होने से दोनों तरफ से वाहनों का आवागमनठप्प हो गया। इस दौरान फतेहगढ़ लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने उत्तर मध्य रेलवे फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद इंजीनियर को दोनों रेलवे अंडरपास में हुए जल भराव को पंप लगाकर खाली करने के आदेश भेजें ताकि वाहनों का यातायात बहाल हो सके।

सूत्रों ने बताया कि मौसम विभाग ने फर्रुखाबाद जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा गरज चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावनाएं व्यक्ति के गई। जिला प्रशासन ने आम जनों , किसानों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूर्ण सतर्कता वर्तनी के निर्देश दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!