BREAKING

नंदूखान में जलभराव पर SDM ने लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर दिए नाला खुलवाने के निर्देश

Farrukhabad Bulletin


PWD की लापरवाही से 10 फुट का नाला 2 फीट की नली में तब्दील, कई मोहल्ले डूबे - जेसीबी से शुरू हुई सफाई
रेहान खान ( ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद) 

फर्रुखाबाद। शहर में जलभराव को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। नंदूखान कब्रिस्तान क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर एसडीएम अभिषेक वर्मा ने संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर पालिका और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को नाला खुलवाने और जल निकासी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिसके बाद जेसीबी लगाकर नाला खुलवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।

बता दें कि यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद मम्मा ने PWD विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि नंदूखान कब्रिस्तान से पुल गालिब तक बना लगभग 10 फुट चौड़ा बड़ा नाला अतिक्रमण और विभागीय अनदेखी के चलते अब मात्र 2 फीट की नली में तब्दील हो गया है। नाला सिकुड़ने से बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है, जिससे गढ़ी इज्जत, गढ़ी नूर, पिथौरा और कुबेरपुर समेत कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। थोड़ी सी बारिश में ही घरों में घुटनों तक पानी भर जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई न होने और अतिक्रमण से बहाव बंद हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी PWD ने सुध नहीं ली। लोगों ने मांग की है कि नाले को अतिक्रमण मुक्त कराकर फिर से 10 फुट चौड़ा किया जाए, ताकि स्थायी निजात मिल सके।

वहीं कायमगंज में भी दो दिन की बारिश ने सड़कों को तालाब बना दिया है। जलभराव से बेहाल लोगों की मदद के लिए जुनैद मम्मा जेसीबी लगाकर नाले खुलवाते नजर आए, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!