Farrukhabad:(रेहान खान ब्यूरो चीफ)मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित एल्विस हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही से 30 वर्षीय शशि प्रभा राजपूत की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
शशि प्रभा, पत्नी नीलेश राजपूत, निवासी रामनगर, मैनपुरी को 20 अक्टूबर की रात 8 बजे प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराया गया था। उसी रात 11 बजे ऑपरेशन से उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।
21 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से शशि प्रभा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल को घेर लिया और शव को वहीं रखा।
अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र राजपूत और उनकी पत्नी डॉक्टर संध्या राजपूत ताला लगाकर भाग गए। नवजात शिशु को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय के आईसीयू में रखा गया है।
पुलिस को खबर मिलने पर थाना प्रभारी अजब सिंह, फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार,उपनिरीक्षक रामकेश यादव समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों से बदला लेने की बात कहकर शव का पंचनामा नहीं भरने दिया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैदिक कार्रवाई की जाएगी अभी तैयारी प्राप्त नहीं हुई है
( देर रात तक चला था हंगामा )
अस्पताल के बाहर देर रात तक परिजन हंगामा करते रहे। इस दौरान शहर सर्किल के चारों थाना का फोर्स वहां जा पहुंचा। वही नवाबगंज थाने का भी पुलिसवाला पहुंच गया। परिजनों को काफी देर तक पुलिसकर्मी समझाते रहे। इसके बाद परिजन लोहिया अस्पताल में रात 1:00 बजे करीब शव लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
