Farrukhabad:(रेहान खान ब्यूरो चीफ) फतेहगढ़ में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 24 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। 2 नवंबर 2026 को जारी प्रेस नोट के मुताबिक, निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को अलग-अलग जगह तैनात किया गया है। इनमें 5 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विकास सिंह जादौन को थाना कमालगंज से पुलिस लाइन भेजा गया है। मुकेश कुमार, डिम्पल, हरवीर और अविज को थाना मऊदरवाजा से पुलिस लाइन भेजा गया है।
सोनी को कोतवाली फर्रुखाबाद से थाना नवाबगंज भेजा गया है। अरविन्द कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ से थाना कम्पिल और दीपक चौधरी को थाना फतेहगढ़ से थाना मेरापुर भेजा गया है। सवेन्द्र कुमार और संदीप कुमार को थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है।
अनुज कुमार, सुरेन्द्र पाल और अजीत सिंह को थाना नवाबगंज भेजा गया है। वीरेश कुमार को थाना कम्पिल और मस्तराम को थाना मोहम्मदाबाद से थाना अमृतपुर भेजा गया है।
अरुण कुमार को थाना शमशाबाद से कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है। पंकज गौतम को थाना कम्पिल से थाना कमालगंज और दीपक कुमार को थाना कम्पिल से कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है।
आलोक वर्मा और पप्पू खान को केन्द्रीय कारागार से न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। विजय कुमार को थाना कायमगंज से न्यायालय सुरक्षा भेजा गया है।
असित कुमार नागर और नरेश कुमार को थाना कम्पिल से थाना मऊदरवाजा भेजा गया है। विकास बाबू को थाना कायमगंज से थाना मऊदरवाजा भेजा गया है।
आरती सिंह ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
