2 दिन पहले हत्यारोपी बेटे को दवा दिलाने बीकानेर से वापस आया था पिता
Farrukhabad:(रेहान खान ब्यूरो चीफ) शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल मजीद खान में मंगलवार दोपहर एक बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह वारदात खाना न देने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया है।
मृतक मोहम्मद अहमद पिछले तीन साल से किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार समय लगभग 2:30 बजे उनके बेटे मोहम्मद अली ने खाना न मिलने पर हुए झगड़े में उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। मोहम्मद अहमद के हाथ और गर्दन में चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बेटे ने पिता पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार उपचार के दौरान मौत
2 दिन पहले हत्यारोपी बेटे को दवा दिलाने बीकानेर से वापस आया था पिता
फर्रुखाबाद जनपद किस शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद में एक युवक ने मंगलवार को कुल्हाड़ी से अपने पिता पर प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि हत्या आरोपी बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
शहर के मोहल्ला मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद में 55 वर्षीय मोहम्मद अहमद अंसारी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वैसे तो यह बरेली के रहने वाले हैं लेकिन फर्रुखाबाद शहर में करीब 20 वर्षों से यह रह रहे हैं। बताया गया कि अहमद अंसारी कपड़े की सिलाई का कार्य करते हैं। इन दिनों बीकानेर में कार्य कर रहे थे। इनके छह बच्चे मोहम्मद अली, रेशमा, अर्शी, शाहरुख खान, शाहनवाज और शिफा है। अहमद अंसारी के बेटे शाहनवाज ने बताया कि उसके बड़े भाई मोहम्मद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं उनका फतेहगढ़ से उपचार भी चल रहा है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शहर के ही दूसरे मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। यहां मां मस्तरी के साथ उनकी बहन और बड़े भाई मोहम्मद अली रहते थे। बड़े भाई की शादी भी नहीं हुई है। पिता बीकानेर में सिलाई का कार्य करते थे। रविवार को बड़े भाई मोहम्मद अली को दवा दिलाने के लिए पिता बीकानेर से वापस आए थे। मंगलवार की शाम को वह जाने वाले थे। बताया मंगलवार की दोपहर को उन्होंने भाई मोहम्मद अली को खाना खाने के लिए बोला। इस पर उन्होंने पिताजी के सिर में कुछ मार दिया। मां और बहन ने मामले की जानकारी दी इस पर वह घर आया और पिता जी को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की शाम को उनकी मौत हो गई। अहमद अंसारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। बताया गया घटना के समय उनकी बेटी अर्शी घर पर मौजूद थी। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया मृतक के छोटे बेटे ने बताया है कि बड़े भाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। पिताजी ने दोबारा उसे खाना खाने के लिए बोला। इस पर उसने पिताजी के सिर पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया। जहां गंभीर हालत में घायल को भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी अल्लाह रखा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवाया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है और आरोपी से पूछताछ जारी हैं l
