Farrukhabad:(रेहान खान ब्यूरो चीफ) रविवार दोपहर करीब 12 बजे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर धर्मकांटा के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में चार लोग घायल हुए। सभी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।
एक बाइक R15 थी, जिसका नंबर UP 32 PJ 8659 है। उस पर तीन युवक सवार थे। दूसरी बाइक हीरो पैशन प्रो थी, जिसका नंबर UP 76 M 3727 है। उस पर एक व्यक्ति सवार था।
घायलों की पहचान अमित (28), पिन्टू (24), राजाराम (26) और हसीन खान (50) के रूप में हुई है। अमित, पिन्टू और राजाराम नगला खैरबन्द के निवासी हैं। हसीन खान मऊदरवाजा के दीवान मुबारक के निवासी हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, R15 पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही पैशन प्रो से टकरा गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के 45 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची। गंभीर चोटों के कारण तीन घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया।
सूचना पर थाना प्रभारी राम सहाय भागर और चौकी इंचार्ज रामकेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
