BREAKING

आलू फैलाने के विवाद में युवक की मौत:फर्रुखाबाद में पूर्व प्रधान और साथियों पर मारपीट का आरोप

Farrukhabad Bulletin
आलू फैलाने के विवाद में युवक की मौत:फर्रुखाबाद में पूर्व प्रधान और साथियों पर मारपीट का आरोप
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो चीफ) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में आलू फैलाने को लेकर हुए विवाद में कमलेश (35) की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के पूर्व प्रधान  और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 2 नवंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे हुई। कमलेश, श्याम बिहारी सिंह का बेटा था। वह पूर्व प्रधान की बगिया में गाड़ने के लिए रखे आलू फैलाने गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि पूर्व प्रधान और उसके कुछ साथियों ने कमलेश के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कमलेश की शाम करीब 5:30 बजे मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मऊदरवाजा थाना प्रभारी राम सहाय और हथियापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनीत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया है कि पूर्व प्रधान समाजवादी पार्टी से जुड़ा है, लेकिन उसके किसी पद पर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, कमलेश और पूर्व प्रधान के परिवारों के बीच पहले किसी रंजिश की जानकारी नहीं मिली है।

कमलेश मजदूरी और खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं।

थाना प्रभारी राम सहाय ने बताया कि शव मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!