BREAKING

फर्रुखाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म,कोल्ड स्टोरेज में पानी लेने गई किशोरी से पल्लेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश

Farrukhabad Bulletin
फर्रुखाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म,कोल्ड स्टोरेज में पानी लेने गई किशोरी से पल्लेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश
Farrukhabad : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है। घटना 15 अक्टूबर 2026 की रात हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, किशोरी कोल्ड स्टोरेज के चैंबर से पानी लेने गई थी। तभी पल्लेदार गौरव जाटव ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को थप्पड़ मारे, धमकी दी और फरार हो गया।

डर के कारण किशोरी ने पहले किसी को नहीं बताया। बाद में परिजनों के पूछने पर उसने पूरी बात बताई। किशोरी अपने भाई-बहनों के साथ कोल्ड स्टोरेज परिसर में रहती है।

थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी  गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!