BREAKING

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल फर्रुखाबाद दौरे पर,कायमगंज में संगठन बैठक कर मिशन 2027 की तैयारी पर जोर दिया

Farrukhabad Bulletin
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल फर्रुखाबाद दौरे पर,कायमगंज में संगठन बैठक कर मिशन 2027 की तैयारी पर जोर दिया
Farrukhabad:(रेहान खान ब्यूरो चीफ)समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शुक्रवार को फर्रुखाबाद दौरे पर रहे। उन्होंने कायमगंज में एक संगठन बैठक में हिस्सा लिया। जनपद की सीमा से लेकर कायमगंज तक कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कायमगंज में फर्रुखाबाद प्रभारी इजहार खान ने अपनी टीम के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इजहार खान ने श्याम लाल पाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया और फूल-मालाएं पहनाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

कायमगंज ब्लॉक परिसर में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से घर-घर जाकर सपा की नीतियों को बताने के लिए कहा।

इस मौके पर डॉ. जितेंद्र यादव, चांद खान समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और पार्षद मौजूद थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!