BREAKING

कोल्ड स्टोरेज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप,रात में पानी लेने गई किशोरी, पल्लेदार पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad Bulletin
कोल्ड स्टोरेज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप,रात में पानी लेने गई किशोरी, पल्लेदार पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Farrukhabad : मऊदरवाजा इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की चाची ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे किशोरी कोल्ड स्टोरेज के चैंबर से ठंडा पानी लेने गई थी। आरोप है कि तभी कोल्ड में काम करने वाले एक पल्लेदार ने उसे अकेला पाकर गलत काम किया।

विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को थप्पड़ भी मारे। उसने किशोरी और उसके भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डर के कारण किशोरी ने पहले किसी को नहीं बताया, बाद में परिजनों के पूछने पर उसने पूरी बात बताई।

पीड़िता के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अपने तीन भाई-बहनों के साथ चाचा-चाची के सहारे कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने कमरे में रहती है।

थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कोल्ड स्टोरेज के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!