Farrukhabad:(रेहान खान ब्यूरो चीफ) अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) शुक्रवार दोपहर फर्रुखाबाद पहुंचीं। उन्होंने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए बने नए जिम का उद्घाटन कर सुविधाओं का जायजा लिया।
जिम उद्घाटन के बाद ADG कादरी गेट थाना क्षेत्र के बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर और मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरगांव देवी मंदिर गईं। उन्होंने यहां पूजा कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
इसके बाद ADG ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में ऐतिहासिक दशहरा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने थाना अध्यक्ष और मेला कमेटी से निकास द्वारों, रावण के पुतले की ऊंचाई और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। कमेटी ने 30 हजार लोगों के आने का अनुमान बताया।
इस दौरान एसपी आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, उपजिलाधिकारी अरुण सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, थाना प्रभारी मऊदरवाजा अजब सिंह और बीबीगंज चौकी प्रभारी काशिफ हनीफ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
