BREAKING

Farrukhabad में 39 जगहों पर जलेगा रावण,दशहरा पर रूट डायवर्जन, 70 फीट का पुतला दहन; जिला 4 जोन 14 सेक्टर में बंटा, पुलिस तैनात

Farrukhabad Bulletin
Farrukhàbad में 39 जगहों पर जलेगा रावण,दशहरा पर रूट डायवर्जन, 70 फीट का पुतला दहन; जिला 4 जोन 14 सेक्टर में बंटा, पुलिस तैनात
Farrukhbad :(रेहान खान ब्यूरो) मंगलवार को दशहरा पर 39 जगहों पर रावण के पुतले जलाए जाएंगे। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

यहां चौक से भगवान राम रथ पर आते हैं। राम-रावण युद्ध के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोग पहुंचने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया, दशहरा को लेकर निरीक्षण हो चुका है। जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। सीओ, पुलिसकर्मी और दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी।

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर है, इसलिए रूट डायवर्जन रहेगा। मैनपुरी, बेवर, पांचालघाट, कमालगंज से बड़े वाहन शहर में नहीं आ पाएंगे।

छोटे वाहन व रोडवेज बसें सेंट्रल जेल, आईटीआई चौराहा, लालगेट, मसेनी चौराहा, कादरीगेट, छोटी जेल से निकलेंगी। दोपहर 2 बजे से नगर क्षेत्र में छोटे वाहन आवास विकास से लकूला जाएंगे। Farrukhabad Bulletin की अपील:भीड़ में अपने बच्चों का ध्यान रखें, अफवाहों से बचें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!