BREAKING

पुलिस की दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई: कायमगंज में 10 कार्टून अवैध आतिशबाजी समेत एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Farrukhabad Bulletin
पुलिस की दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई: कायमगंज में 10 कार्टून अवैध आतिशबाजी समेत एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
कायमगंज में अवैध आतिशबाजी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार:नीलम ट्रेडिंग कंपनी से 10 कार्टून पटाखे जब्त, पुलिस ने शिवम को पकड़ा

Farrukhabad (रेहान खान ब्यूरो चीफ) कायमगंज में पुलिस ने नीलम ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर 10 कार्टून अवैध आतिशबाजी जब्त की। पुलिस ने दुकान से शिवम को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कम्पिल रोड स्थित दुकान में आतिशबाजी रखे जाने और बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा।

गिरफ्तार शिवम, विनोद कुमार का बेटा है। वह पटवन गली, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है। पुलिस ने जब्ती के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि जब्त सामान में 20 पैकेट SKM कंपनी की चकरी, 18 पैकेट धमाका ग्रीन बम, 30 पैकेट रॉकेट बम, 25 स्पेशल स्पाइडर चकरी, 60 सोहा फुलझड़ी, 30 ड्रोन फाइट बम, 20 किट कैट बम और 45 सोहा कलर फुलझड़ी शामिल हैं।

इसके अलावा 20 पैकेट सुतली बम, 1 स्काई लालटेन, 7 पैकेट SKM स्पेशल चकरी, 10 पैकेट शक्तिशाली विंग बुलेट बम, 10 पैकेट सीता गीता बम, 18 पैकेट लैपर्ड किंग और 6 पैकेट हवा सांग रॉकेट बम जब्त किए गए।

सूची में 5 पैकेट बड़ी फुलझड़ी, 4 पैकेट मोरी छाप अनार, 2 पैकेट फ्लावर पार विंग अनार, 2 पैकेट गंगा जमुना बम, 1 पैकेट बम, 5 पैकेट बुलेट बम, 20 पैकेट छोटी फुलझड़ी और 10 पैकेट पार्थ रेड फुलझड़ी भी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान बिना लाइसेंस आतिशबाजी बेचने और अवैध रूप से रखने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अधिकृत दुकानों से आतिशबाजी खरीदने और अवैध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शिवम ने जुर्म स्वीकार किया और माफी मांगी। उसने कहा कि बाकी बयान वह अपने वकील के जरिए अदालत में देगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!