BREAKING

दीवार तोड़ते समय जीना गिरा, मजदूर की मौत:फर्रुखाबाद में 53 वर्षीय विष्णु दयाल ने लोहिया अस्पताल में दम तोड़ा; उनके आठ बच्चे हैं

Farrukhabad Bulletin
दीवार तोड़ते समय जीना गिरा, मजदूर की मौत:फर्रुखाबाद में 53 वर्षीय विष्णु दयाल ने लोहिया अस्पताल में दम तोड़ा; उनके आठ बच्चे हैं
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो चीफ) नवाबगंज थाना क्षेत्र के पुराना गनीपुर गांव में रविवार को मकान का जीना गिरने से मजदूर विष्णु दयाल (53) की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया था।

विष्णु दयाल गांव के मनोज और महेंद्र के साथ नसीम के मकान पर काम करने गए थे। मकान तोड़ने का काम चल रहा था और वह दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान जीना उनके ऊपर गिर गया।

मनोज, महेंद्र और मकान मालिक नसीम ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

दोपहर 12 बजे विष्णु दयाल को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी।

विष्णु दयाल के आठ बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी गिरिजा देवी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे।

मकान मालिक नसीम ने बताया कि विष्णु दयाल ने पहले जीने की दीवार तोड़ी थी। नसीम ने उन्हें दीवार न तोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माने। इसी दौरान जीना गिर गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!