BREAKING

मुकेश राजपूत ने 2027 में भाजपा सरकार बनने का दावा किया:कहा- योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगे; विकास, कानून-व्यवस्था और रामराज्य के लिए पार्टी प्रतिबद्ध

Farrukhabad Bulletin
मुकेश राजपूत ने 2027 में भाजपा सरकार बनने का दावा किया:कहा- योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगे; विकास, कानून-व्यवस्था और रामराज्य के लिए पार्टी प्रतिबद्ध
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो चीफ) सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फिर सरकार बनाएगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, कानून-व्यवस्था और रामराज्य के लिए प्रतिबद्ध है।
राजपूत ने यह बात आईटीआई चौराहे पर अपने निवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों को एमएलसी चुनाव के नतीजों से उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, एमएलसी चुनाव व्यक्तिगत संपर्क और जोड़-तोड़ से जीते जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जब चार जिला पंचायत सदस्यों से 14 जिला पंचायत सदस्य बनाकर चुनाव जीता जा सकता है, तो सपा को एमएलसी चुनाव में पांच सीटें मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। राजपूत ने दावा किया कि भाजपा सरकार में रामराज्य की स्थापना हुई है, विकास का माहौल है और भय खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफिया का राज था, जबकि अब कानून का राज है।

राजपूत ने कहा, ‘मूर्ति चोरी करने वाले चंदा चोरी की चिंता कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश भेजी गई मूर्तियों को वापस लाने के प्रयास में लगे हैं। उनके मुताबिक, इससे लोगों की आस्था मजबूत होगी।

सांसद ने बताया कि गंगा और रामगंगा पर पुलों के अलावा तीन अन्य पुलों का निर्माण जल्द शुरू होगा। ये सभी पुल स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देवरामपुर क्रॉसिंग पर रेलवे फ्लाईओवर का काम भी जल्द शुरू होगा।

दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए राजपूत ने कहा कि बिजली विभाग को और सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने पुलिस से त्योहार पर ऐसी व्यवस्था करने को कहा, जिससे लोग शांति से त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर नागरिकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। जांच हो, लेकिन इसकी आड़ में लोगों को परेशान न किया जाए।

राजपूत ने दावा किया कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबी कम हुई है और हजारों परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कानून-व्यवस्था, विकास और रामराज्य के लक्ष्य पर काम कर रही है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर अपने विचार रखे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!