BREAKING

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया:विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

Farrukhabad Bulletin
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया:विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो चीफ) सीपी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया गया। दोपहर में रंगोली कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग आकृतियां बनाईं। शाम को आवासीय विद्यार्थियों ने अभिनय और नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला राजपूत और डॉ. रामकृष्ण राजपूत शामिल हुए। विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का पर्व जीवन में ज्ञान और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाए। उर्मिला राजपूत ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियां संस्कृति और संस्कारों को दिखाती हैं। डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि अनुशासित और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के विकास में मदद करती हैं।

उपनिदेशक अंजू राजे ने कहा कि विद्यार्थियों की कलात्मक प्रस्तुतियां उनकी प्रतिभा को निखारती हैं। उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने कहा कि रंगोली और अभिनय से बच्चों ने दीपावली को खास बनाया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पीरथ ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि त्योहार छात्रों में प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत करते हैं।

स्कूल परिसर में दीप जलाए गए और दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!