BREAKING

फर्रुखाबाद में प्रगति पथ का उद्घाटन:रेलवे रोड से देवरमपुर क्रॉसिंग तक बना; फुटपाथ,

Farrukhabad Bulletin
फर्रुखाबाद में प्रगति पथ का उद्घाटन:रेलवे रोड से देवरमपुर क्रॉसिंग तक बना; फुटपाथ, ओपन जिम और लाइट्स पर 1.60 करोड़ रुपए खर्च
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो चीफ) शहर रेलवे रोड से देवरमपुर क्रॉसिंग तक बने प्रगति पथ का नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने दीप जलाया और शिलापट का अनावरण किया। प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
प्रगति पथ पर फुटपाथ, इंटरलॉकिंग, टाइल्स, ग्रीन बेल्ट, स्टील की बेंच, ओपन जिम और सजावटी लाइटें लगाई गई हैं।

वत्सला अग्रवाल ने कहा कि यह पथ फतेहगढ़ के आरोग्य पथ की तर्ज पर बनाया गया है। वहां लोगों से अच्छा जवाब मिला था। उन्होंने कहा कि यहां लोग सुबह टहल सकेंगे, जिम कर सकेंगे और बच्चे झूला झूल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि शहर में कादरी गेट और छोटी जेल वाली जगह समेत चार जगहों पर ऐसे पथ बनाने के काम चल रहे हैं।

वत्सला अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका भवन का टेंडर और शिलान्यास हो चुका है। भवन अगले साल तक पूरा हो जाएगा। भरपूर तालाब का डिजाइन तैयार है और वहां भी जल्द काम शुरू होगा।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, समाजसेवी संजय गर्ग और सभासद असलम अंसारी, सभासद फुरकान अहमद खान, सभासद जयवीर शाक्य, सभासद अतुल दुबे, सभासद विकास पांडे और नौशाद नौशाद अहमद , सभासद छोटे मौजूद रहे। भप्पू सोनी, मृदुल वर्मा, अफरोज आलम खां, जावेद अल्वी, ठेकेदार और शहर के अन्य लोग भी शामिल हुए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!