BREAKING

फर्रुखाबाद में जिले की पहली आरएमयू शुरू: सेंट्रल जेल चौराहे पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Farrukhabad Bulletin
फर्रुखाबाद में जिले की पहली आरएमयू शुरू: सेंट्रल जेल चौराहे पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
Farrukhabad :(रेहान खान ब्यूरो चीफ) सेंट्रल जेल चौराहे पर गुरुवार को जिले की पहली रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) शुरू की गई। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने इसका लोकार्पण किया। इससे करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
विधायक ने बताया कि बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर या फीडर में खराबी आने पर आरएमयू बिजली का लोड दूसरे फीडर पर भेज देगी। इससे वैकल्पिक लाइन के जरिए बिजली सप्लाई जारी रह सकेगी और लंबे समय तक कटौती नहीं होगी।
बिजली घर से आने वाली लाइन आरएमयू से जुड़कर वापस बिजली घर तक जाएगी। सेंट्रल जेल इलाके से भाऊपुर तक के गांवों को भी इसका फायदा मिलेगा। दूसरी आरएमयू अगले दो-तीन दिनों में आईटीआई परिसर में लगाई जाएगी। इससे शहर के दूसरे इलाकों में बिजली सप्लाई बेहतर होगी।
विधायक ने बताया कि सेंट्रल जेल इलाके में बन रहे दो बिजली केंद्रों का लोकार्पण अगले 10 दिनों में बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली विभाग के प्रयासों से आने वाली गर्मियों में शहर और गांवों में बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

आरएमयू से सेंट्रल जेल चौराहा, विजाधरपुर, निनौआ, धन्सुआ, नारायनपुर, श्याम नगर, गुंजनबिहार, हसनबाग, सातनपुर और बेबर रोड से बघार नाला तक बिजली सप्लाई का फायदा मिलेगा।

कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारी, आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, व्यापार मंडल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, बीजेपी नेता शिवम दुबे, बीजेपी जिला मंत्री पंकज पाल, रामकुमार शुक्ला, पिंटू सक्सेना, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजय कटियार और शशांक कटियार मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!