BREAKING

Farrukhabad: नाले में गिरे 4 वर्षीय मासूम का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, 500 मीटर दूर मिला शव*: परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द*

Farrukhabad Bulletin
Farrukhabad: नाले में गिरे 4 वर्षीय मासूम का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, 500 मीटर दूर मिला शव*: परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द*

रेहान खान (ब्यूरो चीफ)
*फर्रुखाबाद।* थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम दुंगइयां में एक दर्दनाक हादसे में नाले में गिरे 4 वर्षीय बालक का शव एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया।

उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने बताया कि दिनांक 26 सितम्बर 2026 को सायं लगभग 6 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दुंगइयां थाना मऊदरवाजा निवासी रेवांश पुत्र आकाश शाक्य उम्र लगभग 4 वर्ष बाहर शौच करते समय पैर फिसलने से नाले में गिर गया। नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण बालक बह गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार खोजबीन और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

दिनांक 27 सितम्बर 2026 को प्रातः लगभग 8 बजे एसडीआरएफ टीम द्वारा रेवांश पुत्र आकाश शाक्य का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय फर्रुखाबाद भेजा गया।

मृतक के पिता आकाश शाक्य को पोस्टमार्टम के संबंध में अवगत कराया गया, किन्तु उनके द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की सहमति व्यक्त की गई। परिजनों को पोस्टमार्टम न कराने की स्थिति में मिलने वाली सहायता के संबंध में भी अवगत कराया गया।

इसके उपरांत मृतक के पिता आकाश शाक्य एवं अन्य 5 परिजनों द्वारा लिखित रूप से अवगत कराया गया कि उन्हें बालक की मृत्यु के संबंध में किसी प्रकार का संदेह नहीं है तथा वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।

परिजनों की लिखित सहमति के उपरांत शव को अंतिम संस्कार हेतु उनके सुपुर्द कर दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!