रेहान खान (ब्यूरो चीफ)
*फर्रुखाबाद।* सदर विधानसभा 194 के अंतर्गत मोहल्ला खैराती खां निवासी वरिष्ठ समाजसेवी इंतिजार अली के निधन पर शनिवार 27 सितंबर को पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
परिजनों से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं हमेशा आपके परिवार के साथ खड़ी हूं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाए, जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए और परिवार को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
ज्ञात हो कि इंतिजार अली का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, समाजसेवी संजय गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी उजैर खां, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग हिलाल शफीकी, प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, जीशान कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
