Farrukhabad ; (रेहान खान ब्यूरो चीफ) आज शुक्रवार को 16 अक्टूबर को पांचाल घाट पर 657 किलो अवैध आतिशबाजी पकड़ी: हाथरस से लखीमपुर ले जाए जा रहे 21 कार्टून पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार किया गया l पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चल रहा है। अवैध पटाखों की तस्करी पर लगाम लगाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रात में गश्त के दौरान 657 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी के साथ एक पिकअप गाड़ी जब्त की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखीमपुर खीरी से फर्रुखाबाद में अवैध पटाखे लाए जा रहे हैं। टीम ने महिन्द्रा बुलेरो मैक्स पिकअप (UP 31 CT 8826) को रोका। तलाशी में गाड़ी से 21 बड़े कार्टूनों में भरी अवैध आतिशबाजी मिली।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान रवि पुत्र प्रेमचन्द्र और दीपक गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता के रूप में हुई है, जो दोनों लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज के रहने वाले हैं। वे इस माल को फर्रुखाबाद-क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।
पांचाल घाट पर 657 किलो अवैध आतिशबाजी पकड़ी: हाथरस से लखीमपुर ले जाए जा रहे 21 कार्टून पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार
बिना लाइसेंस और बिना सुरक्षा ले जाए जा रहे थे पटाखे, कभी भी हो सकता था बड़ा हादसा - पिकअप में काली तिरपाल के नीचे छिपा था जखीरा
थाना कादरीगेट पुलिस ने पांचाल घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान अवैध आतिशबाजी की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 21 कार्टूनों में भरी 657 किलोग्राम आतिशबाजी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे पकड़े गए तस्कर
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:14 बजे उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार, कांस्टेबल डोरीलाल, कांस्टेबल रावेन्द्र कुमार चीता मोबाइल ड्यूटी पर थे। वहीं कांस्टेबल हिमांशु चौकी की निगरानी पर मौजूद थे। सभी लोग उच्चाधिकारियों के आदेश पर पांचाल घाट पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान फर्रुखाबाद से लखीमपुर की तरफ जा रही एक सफेद रंग की महिन्द्रा बुलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी नंबर UP 31 CT 8826 आई, जिसके ऊपर काली तिरपाल लगी थी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी रोक दी। चालक के बराबर में एक और व्यक्ति बैठा था।
पुलिस ने जब पीछे चेक करने को कहा तो उन्होंने कहा - साहब पीछे आतिशबाजी रखी है। तिरपाल हटाकर देखा गया तो उसमें काफी कार्टून बॉक्स रखे थे। खोलकर देखा तो उनमें अलग-अलग प्रकार के बारूदी पटाखे, स्काई शॉट, चकरी, फुलझड़ी आदि भरे हुए थे।
दीपावली के लिए ले जा रहे थे फुटकर में बेचने
पूछने पर दोनों ने बताया कि दीपावली का त्योहार आ रहा है, इसी के लिए हम यह आतिशबाजी हाथरस से लेकर आ रहे हैं और लखीमपुर ले जा रहे हैं, हम इसे फुटकर में बेचते हैं।
जामा तलाशी पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम रवि पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी जंगबहादुरगंज, थाना पसगवां, जिला लखीमपुर खीरी, उम्र करीब 25 वर्ष बताया जो गाड़ी चला रहा था। दूसरे ने अपना नाम दीपक गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता निवासी जंगबहादुरगंज, थाना पसगवां, जिला लखीमपुर खीरी, उम्र करीब 25 वर्ष बताया।
पूछने पर चालक रवि ने बताया कि वह भाड़े पर गाड़ी चलाता है और गाड़ी में रखी आतिशबाजी दीपक गुप्ता की है। दीपक गुप्ता से लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका और बोला कि साहब अभी मेरे पास लाइसेंस नहीं है, मैं दीपावली पर अस्थाई तौर पर बनवा लेता हूँ।
तौल और सील की कार्रवाई
आतिशबाजी के पास सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं था, जिससे गंभीर हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर ही पास के अकरम के घर से इलेक्ट्रिक तराजू मंगवाकर तौल कराई तो कुल वजन 657 किलोग्राम और कुल 21 कार्टून पाए गए।
पुलिस ने प्रत्येक कार्टून पर नंबर डालकर एक-एक नमूना निकालकर अलग सील मोहर नमूना तैयार किया और शेष माल को दोबारा कार्टून में बंद कर चिटबंदी कर वाहन में रखवाया। मौके पर जनता के गवाह की कोशिश की गई लेकिन भलाई-बुराई के कारण कोई तैयार नहीं हुआ।
बरामद माल को थाना हाजा लाकर सुरक्षित रखा गया है जिसे नियमानुसार नष्ट कराया जाएगा। दोनों व्यक्तियों को रात 03:34 बजे हिरासत में लिया गया। वाहन के प्रपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस भी चालक नहीं दिखा पाया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कादरी गेट पुलिस टीम उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल डोरीलाल, कांस्टेबल रविन्द्र और कांस्टेबल हिमांशु की टीम ने यह सफलता हासिल की।
