रेहान खान (ब्यूरो चीफ)
*सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम ने दुआ कर फीता काटकर किया उद्घाटन, दी मुबारकबाद
Farrukhàbad: शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले पक्कापुल बाजार में शुक्रवार को फैशन और परिधान की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया। सुपर कलेक्शन सूट एंड एथनिक वियर के नए शोरूम का भव्य और शानदार तरीके से शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोको दरगाह के सज्जादा नशीन हजरत शाह मोहम्मद वसीम साहब मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले अल्लाह से दुआ की और उसके बाद फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने शोरूम के प्रोपराइटर शिबगत खान और आसिफ खान को दिल से मुबारकबाद दी और कारोबार में बरकत और तरक्की की दुआ की।
शोरूम के प्रोपराइटर शिबगत खान और आसिफ खान ने बताया कि यह शोरूम ग्राहकों के अटूट प्यार और सहयोग से खोला गया है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद फर्रुखाबाद की जनता को मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों के डिजाइनर कलेक्शन को कम दामों में उपलब्ध कराना है। शोरूम में हर मौके के लिए खास कलेक्शन मौजूद है। चाहे शादी हो, पार्टी हो, त्योहार हो या रोजमर्रा के पहनावे के लिए, यहां प्रीमियम क्वालिटी के सूट और एथनिक वियर की पूरी रेंज मिलेगी।
शोरूम की सबसे बड़ी खासियत है *SUPER COLLECTION - Har Mauke Ke Liye Khaas Banaye* का कॉन्सेप्ट, जिसके तहत ग्राहकों को लेटेस्ट ट्रेंड, बेस्ट क्वालिटी और किफायती दामों का संगम मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में शहर के कई सम्मानित लोग, व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान शाह मोहम्मद वसीम सज्जादा नशीन लोको दरगाह, प्रोपराइटर शिबगत खान, आसिफ खान, कामरान खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने नए शोरूम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अंत में प्रोपराइटर परिवार ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।
